हाथरस, दिनांक 12 जुलाई 2026। शासन के निर्देशानुसार "वृक्षारोपण महायज्ञ – एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत सरस्वती महाविद्यालय, हाथरस परिसर में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित के नेतृत्व में पौधारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने अपने संदेश में कहा कि "वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसका संरक्षण भी करना चाहिए। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और अपनी मातृभूमि के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण प्रदान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।"
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय महाविद्यालय की वृक्षारोपण नोडल अधिकारी डॉ. फौजिया सिद्दीकी के निर्देशन में किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राज कुमार, एनसीसी प्रभारी गोपेश कुमार, डॉ. अतीत श्रीवास्तव, प्रो. स्वातेन्द्र सिंह, डॉ. देव प्रकाश, डॉ. गायत्री कुमारी, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. राकेश बाबू सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी आशीष अग्रवाल, दिलीप यादव, पवन पाठक, धनपत, रोबिल सिंह, पवन शर्मा, हर्ष, आदित्य, पवन कुमार तथा रणवीर ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में छायादार, फलदार एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया गया। सभी उपस्थित शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए किया गया।

0 Comments