हाथरस जिले में खून के रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।जहां अपनी शादीशुदा बेटी को मां-बाप और पुलिस कर्मी भाई द्वारा घर के कमरे में हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान परिवार की बर्बरता की गवाही दे रहे है।घटना की सूचना पर मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को परिवार की कैद से छुड़ाया और पुलिस घायल महिला और उसके नाबालिग बेटे को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंची।जहां महिला के शरीर पर चोटें देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।पुलिस की मजलूम चिट्ठी पर महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है, और घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार,सदर कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर कॉलोनी से जुड़ा एक मामला सामने आया है।जहां एक महिला अपने बेटे के साथ काफी समय से अपने मायके में रह रही थी।तभी अचानक कल शनिवार की देर रात इलाका पुलिस महिला और उसके नाबालिग बेटे को घायल हालत में इलाज को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।महिला बुरी तरह घायल थी,उसके शरीर पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे थे,जो महिला के साथ हुई बर्बरता की गवाही दे रहे थे।वही डॉक्टरों ने महिला का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।वही पुलिस ने घायल महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

0 Comments