NEET की तैयारी कर रही स्कूटी सवार छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंदा, कोचिंग से लौटते समय हुआ हादसा,गंभीर हालत में छात्रा जिला अस्पताल से रेफर।

 


हाथरस शहर के तालाब ऑवर ब्रिज पर एक स्कूटी सवार छात्रा को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को घायल हालत में सड़क पर पड़ा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। वही घायल छात्रा को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस हादसे में छात्रा की स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।लोगो ने इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दे दी।सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

मिली जानकारी के मुताबिक,कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित अलीगढ़ रोड पर ओवरब्रिज के ऊपर एक स्कूटी सवार छात्रा खुशी अग्रवाल पुत्री डीके अग्रवाल को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।इस हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। छात्रा को घायल हालत में सड़क पर पड़ा देख मौके पर लोगो  की भीड़ जुट गई।घायल हालत में छात्रा को स्थानीय लोगो द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया।जहां डॉक्टरों ने घायल छात्रा को उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।

वही जिला अस्पताल में अचानक छात्रा रोने लगी और घर जाने की जिद्द करने लगी।स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।वही डॉक्टरों ने छात्रा की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments