12 वर्षीय किशोर ने काले सांप को पकड़कर पहले चाटा फिर,दांतों से काटा,अचेत हालत में इलाज को अस्पताल में भर्ती,मां बोली-बेटा मानसिक रूप से बीमार है।



 हाथरस जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहां एक मानसिक रूप से पीड़ित 12 वर्षीय किशोर ने सड़क पर पड़े मरे सांप को उठाकर पहले अपने दांतों से काट लिया और फिर उसे चाटने लगा।जब परिजनों उसकी इस हरकत की जानकारी हुई तो आनन फानन में किशोर को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे,जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जहां डॉक्टरों ने किशोर का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।फिलहाल किशोर की हालत स्थिर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार,थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला बिहारी के रहने वाले हरिओम का 12 वर्षीय बेटा धीरज जोकि मानसिक रूप से बीमार है। शुक्रवार शाम को घर बाहर खेल रहा था।तभी घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे उसे एक काले रंग सांप पड़ा दिखाई दिया जोकि मृत अवस्था में था।मानसिक रूप से पीड़ित किशोर ने सांप को उठा लिया और दांतों से चबाने का लगा,और सांप को चाटने लगा।उसकी इस हरकत को गांव वालों ने देख लिया।वही इसकी जानकारी 12 वर्षीय किशोर धीरज के परिजनों को दे दी।

परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।12 वर्षीय किशोर को उसकी मां तत्काल पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने किशोर को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जहां जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने किशोर का उपचार करते हुए भर्ती कर लिया।

पीड़ित किशोर की मां ने बताया कि   उसका बेटा मानसिक रूप से बीमार है। शुक्रवार शाम को घर से कुछ दूरी पर एक मरा सांप पड़ा हुआ था,जिसको लेकर वह खेलने लगा और उसने नासमझी में सांप को मुंह में दबा लिया और उसे चाटने लगा।इसी डर के कारण इलाज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं,अब इसकी तबियत में पहले से सुधार है।

Post a Comment

0 Comments