हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। छोटा हाथी और सवारियों से भरे टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
यह हादसा सासनी कोतवाली क्षेत्र में गांव नगला भूरा और राधिका ढाबे के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार कुछ युवक अलीगढ़ के मडराक स्थित क्रिकेट एकेडमी से अभ्यास कर वापस हाथरस लौट रहे थे। तभी रास्ते में छोटा हाथी और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने मदद की, वहीं घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में मृत दो लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कुछ गंभीर घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है,जहां उनका उपचार जारी है।जहां एक मृतक की पहचान युवक अश्वनी उम्र 18 वर्ष निवासी मेंडू के रूप में हुई है।जिसमें दो मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।

0 Comments