बूलगढ़ी गांव में युवक सनी की मौत का मामला गर्माया,राजपूत करणी सेना ने आरोपी बनी सिंह को न्याय दिलाने मांग की,गांव-गांव आंदोलन की चेतावनी दी,


हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ के गांव बाजिदपुर में आकाश तोमर के प्रतिष्ठान तोमर कॉम्प्लेक्स पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की एक प्रेस वार्ता राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव एडवोकेट निशांत चौहान द्वारा की गई। जिसमें 10 जुलाई को बूलगढ़ी में ट्रैक्टर के नीचे दबाने से दुर्घटनाबस दलित समाज के युवक सनी की मौत हो गई थी जिस मैं चन्दपा पुलिस द्वारा एक्सीडेंट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था ओर कुछ अराजक संगठनों द्वारा घटना के दूसरे दिन एक दुर्घटना के मामले को हत्या मैं तरमीम कर हरिजन एक्ट जैसी संगीन धाराएं बढ़ाई गई है।जिस पर प्रेस वार्ता मैं आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रेक्टर मालिक बनी सिंह गांव के ही जोगेंद्र के खेत को धान की रुपई करने के लिए जोत रहा था जहां ट्रैक्टर खेत मैं फंस गया था जहां पड़ोसी खेत मैं काम कर रहे सनी ने आकर ट्रैक्टर मालिक से बोला कि आप हट जाओ मैं निकालता हूं।जभी बनी सिंह ने ट्रैक्टर से उतर कर सनी को दे दिया। कीचड़ होने के कारण सनी ने जैसे ही ट्रेक्टर को निकालने का प्रयास किया वैसे ही ट्रेक्टर पीछे की ओर उल्टा पटक गया जिस से दुर्घटना बस सनी की ट्रेक्टर के नीचे दबने से मौत हो हो गई।

मृतक सनी के पिता ने भी अपने बयान मैं सनी की मौत ट्रैक्टर के नीचे दबने से ही बताया किंतु राजनैतिक दलों द्वारा अगले दिन पुलिस थाने का घेराव कर पुलिस पर अनैतिक दवाब बनाते हुए एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त मामले को हत्या ओर हरिजन एक्ट जैसे संगीन धाराओं मैं तरमीम करा दिया और बनी सिंह को जेल भेज दिया।ओर बनी सिंह के भाई को भी सह आरोपी बना दिया।जो कि घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे।

निशांत चौहान ने कहा कि पहले भी बूलगढ़ी प्रकरण मैं निर्दोष क्षत्रिय परिवार को निशाना बना गया ओर अब फिर से क्षत्रिय परिवार देखकर एक निर्दोष को आरोपी बना कर जेल भेज दिया।पुलिस द्वारा जब बीएनएस 106(1) मैं मुकद्दमा पंजीकृत किया गया था तो कारवाही भी उसी सेक्शन के तहत होनी चाहिए थी किंतु अब धारा बीएनएस 105 ओर हरिजन एक्ट के तहत जेल भेजना कहां का न्याय है।करणी सेना मृत सनी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है किंतु किसी बेगुनाह को फंसा कर नहीं bns 106 (1) तहत जो लाभ बनता हो बो शासन प्रशासन दे।

किंतु एक दुर्घटना का राजनीतिक करण कर नहीं।घटना स्थल के फोटो से सब स्पष्ट होता है कि हत्या ओर हरिजन एक्ट जैसा कोई मामला नहीं बनता।पूर्व मैं भी बूलगढ़ी मैं एक सांसद जी की भूमिका से 4 निर्दोष क्षत्रिय परिवार ने हरिजन एक्ट,हत्या ओर बलात्कार जैसे मामले मैं जेल काटी है अब एक वर्तमान विधायक के द्वारा बनी सिंह के परिवार को टारगेट किया कर जेल भेजा गया है।ओर सभी क्षत्रिय समाज के जनप्रतिनिधि और नेता मौन धारण किए हुए है।

 चौहान ने कहा कि बनी सिंह को न्याय दिलाने के लिए कल से ही गांव गांव जाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा जब तक बनी सिंह ओर उसके भाई को न्याय नहीं मिलता यदि हत्या ओर हरिजन एक्ट जैसी संगीन धाराएं पुलिस द्वारा भी हटाई गई तो पूर्व की भांति देश भर मैं आंदोलन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार स्थानीय पुलिस प्रशासन होगा।प्रेस वार्ता मैं नीरज पुंढीर,जितेंद्र पचौरी,अभय राज पुंढीर,अनिल पचौरी,नीलू पुंढीर,अनु तोमर,पवन ठाकुर,रामू पुंढीर आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments