BLS इंटरनेशनल स्कूल में डीएम-एसपी ने संविधान दिवस मनाया, 3000 छात्रों को दिलाई शपथ।

 

हाथरस बी.एल.एस. इंटरनेशनल स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बी.एल.एस. इंटरनेशनल स्कूल ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। इसमें हाथरस के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 3,000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय, जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा, जिला न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

अधिकारियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की प्रशंसा की।

विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की एक साथ उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष एवं यादगार बना दिया। समारोह ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments