उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में डीएम अतुल वत्स ने आज सायंकाल बागला संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। डीएम अतुल वत्स ने निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।इस दौरान मरीजों के खाने को लेकर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान डीएम ने सीएमओ हाथरस से वार्ड में भर्ती मरीज को दी जाने वाली रोटियों की गिनती करा दी।सीएमओ हाथरस वेद प्रकाश ने करीब 8 रोटियों की गिनती की है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित संयुक्त बांग्ला जिला में आज शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स अपने अधीनस्थ कर्मचारी के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। जिला अधिकारी ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड से लेकर ओपीडी वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए,अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने मरीजों से पूछा कि चिकित्सकों द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है या नहीं और आवश्यक दवाएं एवं जांच सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जा रही हैं या नहीं। मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर संतोषजनक जवाब दिया।
लेकिन इस दौरान जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती हादसे में घायल मरीज राजू से जब खाने के बारे में जानकारी जुटाई तो उसने कहा कि सुबह-शाम खाने को 8 रोटियों दी जाती है।तभी जिला अधिकारी अतुल वत्स ने CMO वेद प्रकाश को निर्देशित किया कि मरीज को खाने के लिए कितनी रोटियां दी जाती है।CMO ने तत्काल मरीज की रोटियों की गिनती शुरू कर दी।सीएमओ ने गिनती में पाया गया कि मरीज को खाने के लिए दो सब्जी के साथ 8 रोटियां दी गई है।
वही जिला अधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। जिससे जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,सूर्य प्रकाश सहित चिकित्सकगण एवं संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments