हाथरस जिले में महिलाओं ने आगरा रोड स्थित एक देशी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया।महिलाएं बड़ी संख्या में देशी शराब के ठेके के अंदर घुस गई,जिससे वहां मौजूद शराबियों में अफरा तफरी मच गई।आक्रोशित महिलाएं ठेके को बंद करने की मांग पर अड़ गई।वही महिलाओं द्वारा देशी शराब के ठेके पर हंगामा किए जाने की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को ठेके से बाहर निकाला,तो महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक,सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर सादाबाद गेट स्थित एक देशी शराब के ठेके पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया,जब बड़ी संख्या छोटे नवीपुर की महिलाए ठेके के अंदर घुस गई।अचानक महिलाओं को ठेके में देख वहां मौजूद शराबियों में अफरा तफरी मच गई।महिलाओं के हंगामे के बाद ठेके में मौजूद शराबी वहां से मौके पाकर खिसक लिए।वही इस मामले की जानकारी होने पर इलाका पुलिस और महिला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाबुझाकर शराब के ठेके से बाहर निकाला,तो महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया।पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सड़क से हटाकर किनारे कर दिया।महिलाओं और पुलिस के बीच इस दौरान तीखी नोक झोंक भी हो गई।

0 Comments