उत्तर प्रदेश हाथरस जिले में गविष्ठी धर्म युद्ध यात्रा पर निकले जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज हाथरस में हैं।आशुतोष महाराज द्वारा लगाए गए आरोप कोर्ट में सिद्ध न होने के बारे में पूछे गए अहम सबाल के जबाब में उनका कहना है कि कोर्ट ने कहा है कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए।इसलिए हम इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। कोर्ट में जो जवाब हमें देना है दे रहे हैं।एक अन्य सबाल के जबाब में उन्होंने कहा कि सरकार सनातन का दिखावा कर रही है।सनातन का काम करना उसका उद्देश्य नहीं है। सरकार का उद्देश्य सनातन के नाम पर सत्ता बनाने का है,कॉकरोच जनता पार्टी का स्वागत किया।
उन्होंने खुले हृदय से स्वीकार किया है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में चुनाव होने वाले हैं। उसी के उद्देश्य से हम यात्रा कर रहे हैं, मतदाताओं को जगा रहे हैं कि आपके साथ मत लेकर छल किया गया है।आपका मत लेकर उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।हम मतदाताओं से पूछ रहे हैं कि आपने गौ माता की हत्या के लिए वोट दिया है ,तो वह सब मना कर रहे हैं।हम मतदाताओं से कह रहे हैं कि अगले चुनाव में गाय की रक्षा के लिए वोट करिए। और जो पार्टी गाय को राष्ट्र माता घोषित करके आए उसी को वोट दीजिए।
उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी का स्वागत किया है लेकिन कहा है कि अभी उसकी चाल चलन देखना बाकी है। जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि मुसलमान कह रहे हैं की गाय को बचाइए। फिर भी यह लोग गाय को राष्ट्र माता घोषित नहीं कर रहे हैं।इसका मतलब यह है कि मुसलमान का तो नाम दिया जा रहा था।असली जड़ तो यही लोग हैं।उन्होंने कहां है कि हम मतदाताओं से कह रहे हैं कि आप अपने वोट को सनातनी बनाइये।आप पार्टियों को सनातनी बना रहे हैं,जो गलत है।बयान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।

0 Comments