हाथरस जिले की कोतवाली सदर क्षेत्र की बिछुआ गली में एक शातिर चोर घर के बाहर खड़ी साइकिल चोरी कर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।वीडियो में देखा जा सकता है कि काली शर्ट पहने एक युवक गली में आता दिखाई दे रहा है,जिसके बाद वह एक घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी कर मौके से फरार हो जाता है।अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछुआ गली में घर के बाहर खड़ी एक साइकिल पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया।वही चोरी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।बताया जा रहा है कि जब साइकिल मालिक श्री नाथ पंडित घर से बाहर निकल कर आए तो उन्हें अपनी साइकिल नहीं दिखायी दी,तो उन्होंने इधर उधर काफी तलाशने का प्रयास किया लेकिन साइकिल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी चोरी की घटना कैद मिली।
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक काली शर्ट पहने चोर गली में आता दिखाईं दे रहा है,फिर काफी देर तक खड़ा रहा और बड़ी चालाकी से साइकिल को चोरी कर ले जाता है।दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब घरों के बाहर खड़ी साइकिलें भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आमजन मानस की सुरक्षा व्यवस्था पर तो सवाल खड़े होंगे।


0 Comments