हाथरस जिले में PRV 7287 डॉयल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने को सूचना मिली कि एक लावारिश बैग सड़क पर पड़ा हुआ है।सूचना मिलने पर PRV पर तैनात दोनों पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। डायल 112 पर पुलिस कर्मी ब्रजेश कुमार और होमगार्ड विनोद कुमार ने जब लावारिश बैग को लेकर जानकारी जुटाई और बैग मालकिन रेखा देवी पुत्री तोडी राम निवासी RPM स्कूल के सदर कोतवाली के घर पहुंचकर बैग को सुरक्षित उनके सपुर्द किया। बैग कुछ कपड़े के साथ 11400 रुपए नगद लौटाए।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ओडपुरा तिराहे के पास सड़क पर एक बैग पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा डायल 112 पर दी गई।सूचना मिलने PRV 7287 पर तैनात सिपाही ब्रजेश कुमार और होमगार्ड विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए।पुलिस कर्मियों ने लावारिस बैग को अपने कब्जे में ले लिया और स्थानीय लोगो से जानकारी जुटाई।जिसके बाद बैंग मालकिन रेखा देवी पुत्री तोडी राम निवासी RPM स्कूल के घर पहुंच गए।जहां वृद्ध महिला रेखा देवी को उनका खोया बैग सपुर्द कर दिया।खोये बैंग को पकार वृद्ध महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा,और उन्हें दोनों पुलिस कर्मियों का धन्यवाद किया।
वृद्ध महिला ने बताया कि उनके बैग में करीब 11400 हजार रुपए नगद थे,और कुछ कपड़े भी थे।दोनों पुलिस कर्मियों ने पूरे रुपए और खोया बैग वापस लौटाया है।ऐसे पुलिस वालों का बहुत बहुत आभार और धन्यवाद करती हूँ। डॉयल 112 PRV 7287 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी का फर्ज निभाया और मानवता की मिशाल पेश की है।

0 Comments