ग्राम प्रधान के भतीजे ने एक परिवार को गांव दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,घटना में एक युवक गंभीर घायल,मारपीट की घटना का वीडियो वायरल।

 


हाथरस जिले की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा में मामूली कहासुनी को लेकर ग्राम प्रधान के भतीजे ने एक परिवार को दौड़ा दौड़ाकर पीटा।वही इस मारपीट की घटना में प्रधान के भतीजे ने एक युवक के सिर पर डंडे से हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस मारपीट की घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई।पीड़ित परिवार ने थाने पहुंच कर पुलिस से ग्राम प्रधान के भतीजे की गुंडई की शिकायत दर्ज कराई है।वही इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी अनुसार,थाना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा गांव में कल देर शाम गांव का एक युवक गब्बर दूध लेने जा रहा था,इसी दौरान ग्राम कपूरा के प्रधान का भतीजे दीपू ने युवक को रोक लिया और हंसी मजाक करने लगा।इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई।इस पर ग्राम प्रधान के भतीजे ने युवक के साथ मारपीट कर दी।इसके कुछ देर बाद ही ग्राम प्रधान का भतीजा कार में लाठी डंडे भरकर युवक के घर पहुंच गया।जब युवक परिवार के लोगो ने इसका विरोध किया तो उसने लाठी डंडे लेकर परिवार को पीटना शुरू कर दिया।

ग्राम प्रधान के भतीजे ने युवक और उसके परिवार को गांव में दौड़ा दौड़ा कर पीटा।वही कुछ ग्रामीणों ने बीच बचाव का प्रयास भी किया।लेकिन ग्राम प्रधान के भतीजे ने पीड़ित युवक के सिर पर डंडे से हमलाकर दिया और गंभीर रूप घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने प्रधान के भतीजे की शिकायत थाने पहुंच कर पुलिस से की है।पुलिस ने घायल युवक गब्बर का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है।वही अब इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments