हाथरस जिले के थाना मुरसान क्षेत्र के सब्जी मंडी रोड पर एक कार चालक पर बाइक सवार के ऊपर बाइक चढ़ा देने का आरोप लगाया है!वही दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मामले में मारपीट के दौरान बाजार में भगदड़ मच गई।बीच सड़क पर मारपीट को देख तमाशबीन लोगों की भारी भीड़ इक्कठा हो गई।वही लोगो ने इस मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।सड़क पर मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही थाना मुरसान पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने मारपीट करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक,थाना मुरसान क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी और अपने बच्चों के साथ मुरसान के लिए आया हुआ था, तभी युवक अपने बच्चों के साथ अपनी पत्नी को लेकर मुरसान के सब्जी मंडी रोड पर पहुंचा,इस दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।जिसके बाद बाइक सवार और कार चालक में कहासुनी हो गई,मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।मारपीट को देख भीड़ वाले बाजार में सड़क पर जाम जैसी स्थित पैदा हो गई।
वहीं, आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट की है। बाइक चालक ने बताया कि जब कार चालक से उसने आराम से चलने के लिए कहा, इस बात को लेकर कार चालक आग बबूला हो गया और उसने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।वही इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

0 Comments