प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से अपने प्रेमी से मिलने हाथरस पहुंची,सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 


 हाथरस जिले की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में प्रेम प्रसंग से जोड़ा एक मामला सामने आया है। जहाँ एक प्रेमिका अपने प्रेमी से साथ शादी करने और उनके साथ रहने की जिद पर अड़ी है। प्रेमी और प्रेमिका पिछले करीब 3 साल से एक दूसरे के संपर्क में थे और आज प्रेमिका यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से अपने प्रेमी से मिलने हाथरस उसके घर पहुंच गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। 

हाथरस के रहने वाले दीपक और लखीमपुर खीरी की नेहा नोएडा के सेक्टर 80 में रहने के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आए और दोनों में प्रेम संबंध हो गए। सोमवार को नेहा अपने प्रेमी से शादी करने और उसके साथ रहने के लिए अपने प्रेमी दीपक के घर पहुँच गयी। इस बात की जानकारी होने पर युवती नेहा का भाई भी हाथरस पहुँच गया और बहन से अपने साथ चलने की बात कहने लगा, लेकिन बहन ने अपने भाई के साथ जाने से इंकार कर दिया। उसने आशंका जताते हुए कहा कि अगर मैं इनके साथ घर गयी तो परिजन मुझे मार देंगे। 

वहीं नेहा ने अपने घर वालों और मामा पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया। बातचीत के दौरान प्रेमी दीपक ने कहा कि उसे नेहा को अपने रखने में कोई दिक्कत नहीं है। प्रेमी के परिजनों ने बताया कि एक साल पहले भी नेहा हाथरस आ चुकी है, तब हमने उसे समझा बुझा कर उसके घर वालों के साथ भेज दिया था। सूचना पर पहुंची हाथरस गेट पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Post a Comment

0 Comments