सासनी भीषण सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

 


सासनी-आगरा अलीगढ़ रोड पर प्रकाश एकेडमी स्कूल के समीप रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा सुबह करीब सात बजे उस समय हुआ जब दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई और इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में चार घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

घायलों में याशुद्दीन पुत्र आमीन निवासी गढ़ी गहर, थाना बरहन (आगरा) और राशिद पुत्र शाहिद निवासी विष्णुपुरी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य दो घायल पप्पन खाँ और उनके पुत्र शिवा को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अलीगढ़ में इलाज के दौरान 18 वर्षीय याशुद्दीन ने दम तोड़ दिया, जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों ने अपनी स्वेच्छा से मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस प्रशासन अब मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments