हाथरस जिले की रत्नगर्भा कॉलोनी में स्थित एक मकान में खाना बनते समय भीषण आग लगा गई। घर में मौजूद दो कुत्तों की इस भीषण आग की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।अचानक मकान में आग लगने से कॉलोनी वासियों में अफरा तफरी मच गई।वही कॉलोनी वासियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।लोगो से घटना की सूचना इलाका पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंच गए।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक,कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रत्नगर्भा कॉलोनी में चंकी पांडे पुत्र श्री नाथ पांडे के बंद मकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।मकान में अचानक धुआं और आग की लपटे देख कॉलोनी वासियों में हड़कंप मच गया।वही लोगो ने इसकी सूचना इलाका पुलिस और फायर स्टेशन को दे दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन घर में मौजूद आग की चपेट में आकर दो बेजुबान कुत्तों की मौत हो गई।
मकान मालिक ने बताया कि घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई।जब घर में आग लगी तब वह और उनकी पत्नी के साथ दो कुत्ते मौजूद थे।इस आग में उनकी पत्नी और वह खुद झुलस गए है। वही घर में मौजूद दो कुत्ते भी इस आग की चपेट में आकर मौत हो गई है।इस आग से काफी नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

0 Comments