सड़क किनारे खड़े ट्रक में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग,दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

 


हाथरस जिले के इगलास रोड स्थित तिवारी कोल्डस्टोरेज के बाहर खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक के बोनट से धुआं निकलते ही आग भड़क गई।ट्रक में आग को लगता देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ट्रक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया,लेकिन असफल रहे।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित तिवारी कोल्ड स्टोरेज के बाहर खड़े ट्रक के बोनट से अचानक धुआं उठाने लगे।कुछ ही देर में आग ने ट्रक के केबिन में आग लग गई।ट्रक धू धू कर जलने लगा।ट्रक को जलता देख लोगो ने अफरा तफरी मच गई।वही स्थानीय लोगो इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी।सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया।हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस अब ट्रक में आग कैसे लगी इन कारणों का पता लगा रही है।

Post a Comment

0 Comments