मामूली विवाद में युवक को घर से बुलाकर दबंग ने की फायरिंग, युवक हुआ घायल,घटना से जुड़ा वीडियो वायरल।

 


हाथरस जिले में दबंग ने युवक को घर से बुलाकर गाली गलौज करते हुए तमंचे फायर झोंक दिया।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक ने पुलिस से की शिकायत,पुलिस ने घायल युवक का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया।वही इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।जिसमें एक युवक हाथों में तमंचा लेकर लोड करते दिखाई दे रहा है।वही पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला चौबे की है।जहां के रहने वाले एक युवक प्रेमचंद का एक युवक से झगड़ा हो गया।जिसके बाद आरोपी युवक ने प्रेमचंद की कॉल करके घर के बाहर बुला लिया और गाली गलौज करते हुए घर वालों के समाने ही तमंचे से फायरिंग कर दी।फायरिंग के युवक प्रेमचंद घायल हो गया।जिसके बाद परिजन घायल युवक को थाने लेकर पहुंचे जहां पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वही पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।पीड़ित युवक ने बताया कि जब वह अपने भांजे को स्कूल छोड़कर लौट रहा था,तभी एक युवक ने उससे रोक लिया और मारपीट की बात करने लगा।जिसके बाद में वहां से अपने घर चला गया।वही आरोपी युवक अपने साथ चार पांच लोगों लेकर मेरे घर पहुंच गया और मेरे कॉलर पकड़कर गाली गलौज करते हुए तमंचे से फायरिंग कर दी।

Post a Comment

0 Comments