हाथरस जिले के थाना हाथरस गेट इलाके के ग्राम ढकपुरा में एक युवक की गोली मारकर हुई सनसनीखेज हत्या की घटना करने वाले आरोपी ऋषभ मीणा से हुई पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी युवक ऋषभ मीणा के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर , जिंदा व खोखा कारतूस व एक स्कूटी बरामद की है।
बताया जा रहा है कि 19 मई 2026 को आकाश पुत्र ओमी उर्फ ओमप्रकाश निवासी ग्राम ढकपुरा थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस द्वारा थाना हाथरस गेट पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि 18 मई 2026 को ओमप्रकाश तथा पडोसी महेन्द्र पुत्र राजपाल के बीच घरेलू बातो को लेकर शराब के नशे में आपस में गाली गलौज हो गयी थी। कृष्णा पुत्र महेन्द्र द्वारा अपने पिता को गाली देने का द्वेष मानकर अपने दोस्तो को बुलाकर वादी के घर के सामने गाली गलौज करने लगा । चबूतरे पर बैठे वादी के चचरे भाई सोनू पुत्र रामवीर द्वारा विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।जिसके सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार,अभियुक्त ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा निवासी बोझिया थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस से नगला सिंघी के पास हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा उपरोक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है तथा घायल अभियुक्त ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । अभियुक्त ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा के कब्जे से 01 अवैध तमंचा , 03जिंदा व 01 खोखा कारतूस व एक स्कूटी बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
वही गिरफ्तार अभियुक्त ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा एक शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त के खिलाफ जनपद हाथरस के विभन्न थानो मे गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, बलवा, तोड़फोड़, गंभीर चोट पहुंचाने, अवैध शस्त्र अधि0, तथा अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न,हत्या के प्रयास समेत करीब 8 से अधिक मुकदमे दर्ज है।

0 Comments