हाथरस जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर पर एक बाबा 40 डिग्री से अधिक टेंपरेचर की चलती तप्ती सड़क पर लेटकर दंडोती लागात लगभग 4 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद पहुंचेगी माता के मंदिर। बाबा ने बताया की अधिक मास के महीने के उपलक्ष में यह दंडोति किला गेट स्थित पथवारी मंदिर से शुरू होकर मुरसान गेट स्थित बोहरे वाली माता के मंदिर तक लगाई जाएगी।
अधिक मास का महीना शुरू होते ही लोगों में भगवान के प्रति आस्था बढ़ जाती है बताते हैं कि अधिक मास में भगवान के प्रति किए गए कार्य का सीधा फल कॉल करने वाले व्यक्ति को मिलता है जिसको लेकर लोगों में भगवान के प्रति श्रद्धा जागृत हो जाती है कहां जाता है। की अधिक मास के महीने में भगवान के प्रति किया गया कार्य सीधा भगवान के चरणों में समर्पित होता है।क्योंकि इस महीने में भगवान पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए आते हैं,और भक्तों को किसी न किसी रूप में दर्शन देकर उनका उद्धार करते हैं।
इसी मनोकामना को लेकर एक साधु पथवारी मंदिर से बोहरे देवी माता मंदिर तक दंडोती लगाते दिखाई दिया।इस भीषण गर्मी में धूप से तप्ति सड़क पर दण्डौती लगाता दिखाई दिया।साधु का कहना है कि अधिक मास का महीना चल रहा है।
रिपोर्ट BY-आक्रोश वार्ष्णेय।

0 Comments