हाथरस जिले में श्रीजी केमिकल्स हींग फैक्ट्री में आज सुबह तड़के भीषण आग लग गई।प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।आग लगने की सूचना स्थानीय लोगो ने फैक्ट्री मालिक को दी,जिसके बाद पुलिस और फायर स्टेशन पर भी हींग फैक्ट्री में आग की सूचना दे दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली हाथरस क्षेत्र के आगरा रोड स्थित श्रीजी केमिकल हींग फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगाई,घटना आज मंगलवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।फैक्ट्री में लगी अचानक आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
लेकिन तब तक फैक्ट्री मे आग लगने उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।फैक्ट्री में करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।घटना के दौरान आसपास के लोगों में आग के विकराल रूप लेने का डर बना रहा, हालांकि समय रहते बड़ा हादसा टल गया।हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित

0 Comments