शराब के नशे में दो पक्षों में वर्चस्व लड़ाई में हुई फायरिंग,एक युवक की गर्दन में लगी गोली,युवक की हुई दर्दनाक मौत।

 


हाथरस जिले में शराब पीने के बाद दो पक्षों में हुए झगड़े में गोली लगाने से युवक की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि झगड़े में चली गोली एक युवक की गर्दन में लगी।गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।परिजन आनन फानन में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला ढकपूरा में शराब पीने के बाद दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया।मारपीट और झगड़े के दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी।इस दौरान एक युवक सोनू पुत्र रामसिंह की गर्दन में गोली लग गई।जिससे वह गंभीर घायल हो गया।अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली लगने से घायल हुए युवक को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया।लेकिन युवक ने खंदौली टॉल टैक्स से पहले की दम तोड़ दिया।

वही मृतक युवक सोनू के परिजनों का कहना है कि कुछ नहीं है घर घर की कहानी है,आपसी में झगड़ हो गया था।जिसके बाद आरोपी युवक अपने साथ चार बदमाशों को बुला लाया,और सीधी फायरिंग कर दी।जिससे सोनू के गोली लग गई है।

रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

Post a Comment

0 Comments