हाथरस जिले में घर में गेहूं के बोरे से गेहूं निकलते समय पास में बैठे सांप ने महिला को डस लिया।सांप के डसने 50 वर्षीय महिला फर्श पर अचेत होकर गिर पड़ी।परिजन महिला के हाथ में बंधन बांधकर उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक चैकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।वही परिजन महिला के शव को वापस घर ले गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव नया बांस की रहने वाली 50 वर्षीय महिला गुड्डीदेवी पत्नी सज्जन सिंह आज दोपहर को घर में रखे गेहूं के बोरे से गेहूं निकाल रही थी,तभी नजदीक बैठे से सांप ने महिला के हाथ पर डस लिया।बताया जा रहा है कि सांप के डसते ही महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।परिजनों ने तत्काल महिला के हाथ में बंधन बांध दिया।जिसके बाद परिजन महिला को निजी वाहन से इलाज के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।वही परिजन महिला के शव को वापस घर ले गए।महिला के भतीजे ने बताया कि चाची घर में रखे बोरे से गेहूं निकाल रही थी,तभी सांप ने काट हाथ में लिया,अब उनकी मौत हो गई है।हम उनके शव को घर ले जा रहे है।
रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

0 Comments