गंदे नाले में अज्ञात शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी,पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी।

 


हाथरस जिले की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर स्थित एक गंदे नाले में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।युवक के शव को नाले पड़ा देख मौके पर राहगीरों की भारी  भीड़ जुट गई। अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना लोगो ने पुलिस को दी, सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने लोगो की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।पुलिस अब अज्ञात शव की शिनाख्त करने में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली सादाबाद कोतवाली क्षेत्र से जलेसर रोड पर एक गन्दा नाला है, जहां आज मंगलवार की सुबह उस समय सड़क पर लोगो की भीड़ जुटने लगी जब एक युवक का शव नाले में पड़ा देखा गया।राहगीर और स्थानीय लोगो शव की पहचान करने लगे लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आई।तभी लोगो ने इसकी सूचना इलाके पुलिस को दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।पुलिस अब मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई।

Post a Comment

0 Comments