गेहूं से लदा ट्रक विद्युत लाइन से टकराया,ट्रक के केबिन में लगी भीषण आग,सड़क पर आग लगे ट्रक को चालक ने दौड़ाया,

 


हाथरस जिले की कोतवाली मुरसान क्षेत्र में गांव दयालपुर के पास गेहूं से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।ट्रक में आग लगने की जानकारी होने पर ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर खड़ा कर दिया।वही ट्रक चालक ने स्थानीय लोगो की मदद से ट्रक में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि गेहूं लदा ट्रक हाथरस से मथुरा जा रहा था,तभी अचानक एक विद्युत हाई टेंशन लाइन से टकरा गया,जिसके बाद ट्रक के केबिन में आग भड़क गई। ट्रक में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई।ट्रक ड्राइवर आग से जलते हुए ट्रक को ऐसे स्थान पर ले गया जहां पानी का इंतजाम था।चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला गया।स्थानीय लोगों ने मिलकर पानी डालकर ट्रक के केबिन में लगी आग पर पाया काबू।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा।

Post a Comment

0 Comments