हमारा खेत हमारा राज बंद करो चकबंदी का काम,चकबंदी कार्य को रोकने की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे,

 


हाथरस ज़िले के सिकंदराराऊ  इलाके में स्थित गांव नगला रती और गांव कलुपुरा के ग्रामीणों ने चकबंदी अभियान का जमकर विरोध किया।सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हाथों में तख्ती लेकर चकबंदी कार्यलय पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए चकबंदी कार्य को तत्काल रोकने की मांग करने लगे।इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का भरसक प्रयास किया।लेकिन ग्रामीण चकबंदी बंद कराने की मांग पर अड़े रहे।

वही ग्रामीणों का कहना है, "हम चकबंदी नहीं चाहते, फिर भी चकबंदी अधिकारी हम पर चकबंदी कराने का दबाव डाल रहे हैं।सभी ग्रामीण इस चकबंदी का विरोध कर रहे है।लेकिन अधिकारी जबरन इसको करना चाहते हैं जोकि हमें कतई मंजूर नहीं है।वही ग्रामीण चकबंदी के विरोध में हाथों में तख्ती पोस्टर लेकर चकबंदी अधिकारियों के पास पहुंच गई।इस दौरान ग्रामीणों  की चकबंदी अधिकारियों से तीखी नोक झोंक भी हो गए।तभी आक्रोशित ग्रामीण चकबंदी कार्यलय में ही जमीन पर बैठ गए।

Post a Comment

0 Comments