रमजान में मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाया गया,कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण और लाउडस्पीकर को लेकर सरकारी दिशा निर्देशों पर की गई।

हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के नगला भूरा गांव में पुलिस ने एक मस्जिद से लाउडस्पीकर हटवाया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ के निर्देश पर सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में की गई। इस दौरान श्री हनुमान जी चौकी प्रभारी रणवीर सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण और लाउडस्पीकर के उपयोग से संबंधित सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में की गई है। पुलिस अधिकारियों ने मस्जिद प्रबंधन समिति से संवाद स्थापित किया और उन्हें नियमों की जानकारी दी। प्रशासन की अपील के बाद, आपसी सहमति से मस्जिद से लाउडस्पीकर उतार दिया गया।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। कार्रवाई के दौरान गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से कानून का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments