सासनी: बसाई काज़ी गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष और मारपीट में चार लोग घायल।

 


हाथरस जिले की सासनी कोतवाली क्षेत्र के बसाईकाज़ी गांव में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार की देर शाम हुई। किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।मारपीट में एक पक्ष से समीर पुत्र मुमताज और दीपक पुत्र शमसुद्दीन घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से देव सिंह पुत्र मेवाराम और रवेंद्र पुत्र देव सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को सासनी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। गांव में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments