हाथरस जिले के सादाबाद इलाके के गांव कुरसंडा स्थित एक तस्वीर बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।फैक्ट्री में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई।वही लोगो ने तस्वीर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी।सूचना पाकर इलाका पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा इलाके में एक तस्वीर बनाने वाले फैक्ट्री है,जहां लकड़ी के फ्रेम पर तस्वीर बनाई जाती है।आज रविवार को अचानक तस्वीर बनाने वाली फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।वही फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने पहला खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया।लेकिन असफल रहे।वही लोगो ने जब आग लगने की सूचना इलाका पुलिस और फायर ब्रिगेड स्टेशन को दी।
तस्वीर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंच गई।दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तस्वीर फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया,लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का समान जलकर खाक हो गया।

0 Comments