हाथरस जिले की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसगोई में होली के पर्व पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट में लाठी-डंडे चले और पथराव भी हो गया।अचानक हुई मारपीट की घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में करीब 8 से अधिक लोग घायल हुए हैं।जिनमें एक बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं।वही अन्य घायलों में गुड्डी देवी, हर प्रसाद, राजकुमार, सुखबीर सिंह, नीतू, हरी बाबू और महीलाल के नाम सामने आए हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।वही इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर पथराव कर रहे हैं।

वही इस घटना को लेकर कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सासनी में भर्ती कराया।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।