सुहागरात पर दूल्हे पर चाकू से हमलाकर चाचा के साथ फरार हुई दुल्हन ने वीडियो वायरल कर पिता पर 8 लाख में बेचने और मामा और पिता पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए।

 


हाथरस जिले में सुहागरात के दिन पति पर चाकू से हमला करने वाली दुल्हन का एक वीडियो सामने आया है।युवती ने अपने प्रेमी चाचा के साथ  एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।वायरल वीडियो में युवती ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताते हुए बड़ा खुलासा किया गया है।चाचा के साथ भागी दुल्हन ने 1 मिनट 21 सेकेंड के वायरल वीडियो में अपने पिता पर दुष्कर्म करने और 8 लाख में बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।

आपको बता दे कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला नाई का नगला निवासी एक युवक की शादी 21 फरवरी को चन्दपा क्षेत्र के गांव परसारा की रहने वाली युवती हुई थी।शादी के 4 दिन बाद 25 फरवरी को दुल्हन बनी युवती प्रेमी चाचा के साथ ससुराल से फरार हो गई थी।दुल्हन के फरार होने पर दूल्हे ने युवती पर सुहागरात के दिन चाकू से हमला करने और घर वालों को बेहोश कर घर से करीब 15 लाख रूपये की ज्वेलरी और नगदी लेकर भागने का आरोप लगाया था।

Post a Comment

0 Comments