3 साल पहले लव मैरिज करने वाली विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने पति पर हत्या करने का लगाया आरोप,पुलिस जांच में जुटी।

हाथरस जिले में एक विवाहिता का शव उसी घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।वही मृतका के भाई ने पति पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कानूनी कार्यवाही अमल में लायेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक,सदर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला मालिन गली के रहने वाले प्रशांत अग्रवाल की पत्नी चंचल मित्तल का शव संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।विवाहिता के शव को फंदे पर लटका देख मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।वही इस घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने 24 वर्षीय मृतिका चंचल मित्तल के शव को फंदे से उतरवा लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया।

घटना की जानकारी होने पर मृतिका के मायके वाले भी बेटी चंचल की ससुराल पहुंच गए।वही दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।इस दौरान मृतिका के भाई अनुज मित्तल ने बताया कि उसकी बहन चंचल मित्तल ने 3 साल पहले प्रशांत अग्रवाल के साथ लव मैरिज की थी,बहन की हत्या प्रशांत ने की है,यह पूरी घटना का षडयंत्र प्रशांत अग्रवाल ने रचा है।क्योंकि उसका किसी अन्य महिला से चक्कर चल रहा था।इस लिए इसने मेरी बहन चंचल का मर्डर कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments