मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर बोला हमला,सरसों के खेत में काम रहे 8 से 10 ग्रामीण गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती।

 


 हाथरस जिले में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया,अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीण खेत में जान बचाने के लिए इधर उधर भागते दिखाई दिए।मधुमक्खियों के इस हमले में करीब 8से 10 महिला-पुरुष मजदूर घायल हो गए।इस दौरान मधुमक्खियों ने घरेलू पशुओं को भी नहीं छोड़ा उन पर भी हमला बोल दिया।वही अन्य ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां से डॉक्टरों ने दो की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।कुछ घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतापुर में आज दोपहर करीब 3 बजे कुछ महिला और पुरुष मजदूर सरसों के खेत में काम कर रहे थे।तभी पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता अचानक टूटकर नीचे गिर गया।छत्ता गिरने के बाद मधुमक्खियों ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया।मधुमक्खियों के हमले से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते दिखाई दिए।मधुमक्खियों के हमले में न केवल मजदूर बल्कि उनके कुछ घरेलू पशु भी घायल हो गए।

रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

Post a Comment

0 Comments