हाथरस जिले में आधी रात को एक बड़ा हादसा हो गया।जहां अचानक मौसम के बदलने से हल्की बारिश के साथ आसमानी बिजली कड़कड़ाते हुए एक कोल्ड स्टोरेज के उपर गिर गई। जिससे तेज धमाके के साथ कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढह गई।कोल्ड स्टोरेज में रखा करीब 10 हजार आलू पैकेट खराब हो गया।आसमानी बिजली गिरने से कोल्ड स्टोरेज मालिक को काफी नुकसान हुआ है।जिसका अभी आकलन नहीं किया जा सकता है।कोल्ड स्टोरेज एक नंबर चैंबर में रखा आलू पूरी तरफ नष्ट हो गया है। कोतवाली सासनी आगरा-अलीगढ़ रोड (NH 93) स्थित कान्हा कोल्ड स्टोरेज में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ कोल्ड स्टोरेज के चैंबर नंबर-1 की पिछली दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई भी मजदूर या कर्मचारी दीवार के पास मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
कोल्ड स्टोरेज के प्रतिनिधि विश्वजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 3:00 बजे इस घटना की जानकारी मिली। फोरमैन के अनुसार, क्षेत्र में हो रही तेज बूंदा-बांदी और जोरदार बिजली कड़कने के कारण पिछली दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लगभग 10,000 पैकेट आलू के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह कोल्ड स्टोरेज का सबसे बड़ा चैंबर बताया जा रहा है।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात लगभग 2:00 से 3:00 बजे के बीच जब वे एडजस्ट लगाने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ दीवार ढह गई। वहीं, नवनीत ने बताया कि बिजली कड़कने के बाद यह हादसा हुआ। घटना के समय सारा स्टाफ स्टोरेज के अगले हिस्से में मौजूद था, जिसके कारण जान का नुकसान नहीं हुआ। इस आपदा से करीब 50 से 70 किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिनका आलू यहाँ भंडारित था। फिलहाल प्रबंधन नुकसान के सटीक आकलन और मलबे को हटाने के कार्य में जुटा है।
रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

0 Comments