आगरा अलीगढ़ हाइवे पर सासनी बस स्टैंड के पास रोडवेज बस में पीछे से घुसी बोलेरो,बड़ा हादसा टला।


हाथरस जिले की कोतवाली सासनी के आगरा-अलीगढ़ रोड पर बस स्टैंड के समीप एक सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक अनियंत्रित बोलेरो आगे खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव जवाहर निवासी सोनू अपनी बोलेरो गाड़ी से अलीगढ़ से अपने गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सासनी बस स्टैंड के पास पहुँचा, वहाँ सवारियों को उतारने के लिए रुकी एक रोडवेज बस में उसकी गाड़ी पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनू की बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि सौभाग्य से इस हादसे में सोनू बाल-बाल बच गया और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद बस स्टैंड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद संभ्रांत व्यक्तियों ने मामले को शांत कराया और सोनू को समझा-बुझाकर उसके गंतव्य के लिए रवाना किया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments