ADG अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने जिले का वार्षिक निरीक्षण किया,व्यापारियों के संग की बैठक,सभी SHO को कानून का पालन करने के निर्देश दिए।एसपी हाथरस की कार्य प्रणाली की तारीफ की

हाथरस जिले में आज ADG जॉन आगरा का आगमन हुआ।जिले के पुलिस अधिकारियों ने उनका बुके देकर स्वागत किया। एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ एक प्रथा के तहत का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंची।जहां उन्हें हाथरस एसपी कार्यालय,पुलिस लाइन,और अन्य पुलिस से जुड़े विभागों का वार्षिक निरीक्षण किया।वही इस दौरान उन्हें ने पुलिस के कार्यों की समीक्षा भी की और पुलिस अधिकारियों ने साथ एक बैठक जिले में होने वाले अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु सख्त निर्देश भी दिए है।वही वार्षिक निरीक्षण के दौरान ADG जॉन अनुपमा कुलश्रेष्ठ के साथ अलीगढ़ रेंज के DIG प्रभाकर चौधरी,एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा,सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों मौजूद रहे।प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जबाव भी दिया और समाधान की बात कही।

हाथरस पुलिस लाइन स्थित जिला प्रशिक्षण इकाई हॉल में ADG जॉन आगरा अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने प्रेस वार्ता के दौरान वार्षिक निरीक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि आज हाथरस जिले में बीते वर्ष 2025 को लेकर वार्षिक निरीक्षण किया गया है।इसमें हाथरस पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।वार्षिक निरीक्षण एक अहम माना जाता है,इससे कार्य प्रणाली में सुधार होता है,जहां कमियां होती है उनको सुधारने के प्रयास किए जाते है और पुलिस द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को सराह जाता है।

हाथरस पुलिस कार्यालय के साथ उनसे जुड़े विभिन्न विभाग के रिकॉर्ड, रजिस्टर,चेक किए गए है।में संतोष के साथ कह सकती हूँ कि इन सभी विभागों में सुधार हुआ है।पुलिस लाइन के भ्रमण के दौरान देखने को मिल की यहां बहुत से नई सुविधा की गई है,जैसे,सभागार, नई कैंटीन,अन्य कई चीजें बनाई गई है, जिससे हमारे कार्मिकों को सुविधा मिली है।पुलिस विभाग के पेंशनरों की समस्या को भी ध्यान में रखा गया।उनसे भी मुलाकात की गईं।

वही जिले के सभी थानों के SHO के साथ बैठक की गई और सख्त निर्देश दिए गए।कानून का पालन करना है और कराना है।इस वार्षिक निरीक्षण के दौरान जिले के व्यापारियों के साथ बैठक की गई, उनकी समस्याओं को भी सुना गया है।कुछ व्यापारियों ने अपनी छोटी छोटी समस्याएं बताई जैसे,ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या,उनको भी ध्यान में रखा गया है,कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

बाकी हमारे जिले के तेज तर्रार एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा जोकि डीएम हाथरस के साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे है।वही इस बैठक के बाद थाना मुरसान का निरीक्षण है, वहां कानून व्यवस्था,रिकॉर्ड, रजिस्टर,पर चर्चा होगे और सख्त निर्देश दिए जाएंगे।में समझती हूं हाथरस एक संवेदशील इलाका है।इसके बावजूद जनपद की पुलिस ने अच्छा कार्य किया है।

Post a Comment

0 Comments