हाथरस जिले के मथुरा बरेली रोड पर गैस सिलेंडर से लदे ई रिक्शा ने अनियंत्रित होकर एक कार में टक्कर मार दी।जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के चोट नहीं आई।वही हादसे को देख मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा।अन्य व्यापारी भी मौके पर इकठ्ठा हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार,हाथरस पुलिस लाइन से ADG आगरा जॉन अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की,बैठक की समापन के बाद कुछ व्यापारी अपनी कार से वापस लौट रहे थे।कार में सवार व्यापारी अनुभव अग्रवाल, मंदन मोहन अपना वाले,और मोहन लाल सराफा जैसे ही बिजली कॉटन मिल के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक ई रिक्शा ने टक्कर मार दी।
कार और ई रिक्शा की टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और रिक्शा में लदे गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए।वही हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ इक्कठा हो गई।वही कुछ लोगो ने मामले को शांत करा दिया।इस हादसे में कार सवार सभी व्यापारी बाल बाल बचे।व्यापारी अनुभव अग्रवाल ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर से लदे ई रिक्शा का चालक शराब पीकर रिक्शा चला रहा था।

0 Comments