हाथरस जिले में एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान फौजी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।फौजी के हत्यारे ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी,लेकिन पुलिस की जवाबी कार्यवाही में हत्या आरोपी के पैर में गोली लग गई।पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हत्यारे को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी अनुसार,थाना सादाबाद क्षेत्र स्थित आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर चन्द्राफार्म हाउस के पास कुछ हमलावरों सेना के एक जवान अखिलेश की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी थी।पुलिस ने घटन करने वाले हत्यारोपीयो पर 25,000/- रुपये के का इनाम घोषित किया था। वही आज सोमवार सुबह 25 हजार के इनामिया अभियुक्त हेमन्त की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।हेमंत ने इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से हत्या आरोपी घायल हो गया जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाईकिल , 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद किया है।
वही इस घटना में शामिल 2 अभियुक्तो को हाथरस पुलिस द्वारा व अन्य 2 अभियुक्तो को हरियाणा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया। सेना के जवान की हत्या से जुड़े 4 अभियुक्तो को जेल भेजा जा चुका है। बाकि अन्य फरार आरोपियों की पुलिस को तलाश है,जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जायेगी।

0 Comments