हाथरस जिले की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के राया रोड पर बाला जी गार्डन के पास दो बाइक आमने सामने टकरा गई।इस हादसे एक बाइक पर युवक की मौके पर मौत हो गई।वही अन्य लोग घायल हो गए।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर हाइवे एंबुलेंस से पोस्टमार्टम को भिजवा दिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक,सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के राया रोड स्थित बाला जी गार्डन पर एक शादी सामरोह में शामिल होने के लिए गौरव पुत्र गंगा राम निवासी श्याल लाल बगीची इरादत नगर जिला आगरा आया हुआ था।तभी उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।दोनों बाईकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 20 वर्षीय युवक गौरव की मौके पर मौत हो गई।पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मृतक के साथ ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सादाबाद क्षेत्र स्थित राया रोड पर बाला जी गार्डन में एक शादी सामरोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे,तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।इस हादसे मेरे साथी गौरव की मौत हो गई।

0 Comments