हाथरस शहर के मथुरा रोड सड़क किनारे खड़ी एक कैंटर गाड़ी से चोर बैटरी चुरा कर ले जा रहा था।बैटरी चोरी करते हुए चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ा लिया।वही गुस्साए लोगों ने चोर की जमकर की पिटाई कर दी।वही कैंटर गाड़ी मालिक ने चोर को केंटर में डालकर ले जाने का प्रयास किया गया।वही चोर के कब्जे से चोरी की गई बैटरी की बरामद कर ली गईं।लोगो की भीड़ से अपनी जान बचाने को चोर रोता बिलखता दिखाई दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक,सदर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित और ओड़पुरा चौराहे के नजदीक सड़क किनारे खड़ी एक कैंटर गाड़ी से चोर बैटरी चोरी कर ले गया।गाड़ी से बैटरी निकालते हुए कैंटर गाड़ी मालिक ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया।चोर के कपड़े उतारकर उसकी जमकर लात घूंसो से पिटाई कर दी।इस दौरान युवक लोगो के सामने रोता बिलखता लोगो के पैर छूते हुए खुद को छोड़ने की भीख मांगता दिखाई दिया।
सड़क पर चोरी की पिटाई देख मौके पर राहगीर और स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।चोर ने खुद को लोगो की पकड़ से छुटने का असफल प्रयास किया।वही लोगो ने इस घटना का वीडियो बनकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

0 Comments