मथुरा बरेली हाईवे पर स्कॉर्पियो गाड़ी और वैगनआर कार की भीषण भिड़ंत में 11 लोग घायल,दोनों वाहन क्षतिग्रस्त।

 


हाथरस में मथुरा बरेली हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जहां स्कॉर्पियो गाड़ी और वैगनआर कार की आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।दोनों वाहनों में सवार करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार सभी लोग एक गमी में शामिल होने मुरसान जा रहे थे।तभी सामने आ रही वैगनआर कार से टक्कर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला तजना के पास आज शनिवार करीब 3 बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी और वैगनआर कार की आमने सामने भीषण भिड़त हो गई।हादसे के वक्त स्कार्पियो गाड़ी में 8 लोग सवार थे सभी लोग हसायन क्षेत्र के गांव कानऊ से मुरसान एक गमी में शामिल होने जा रहे थे।वही वैगनआर में सवार भी लोग इस हादसे में घायल हो गए।

Post a Comment

0 Comments