हाथरस जनपद के थाना सहपऊ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ग्राम नगला बिसी में हुई चोरी की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने गढ़ी रमजू सादाबाद रोड से दो अभियुक्तों प्रियांश कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन अंगूठियाँ, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन और नगदी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 29 जनवरी को अपने शौक पूरा करने के लिए घर का ताला तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस त्वरित कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा।

0 Comments