आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दो कारों की भीषण भिड़ंत में आई 10 कार सवार एक युवक की मौके पर मौत,हादसे में पांच घायल।

 


हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर दो कारों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा बालाजी रिसॉर्ट के सामने करीब 3:16 बजे हुआ। एक कार (UP81DE8616) बालाजी रिसॉर्ट से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। इसे अलीगढ़ निवासी आलोक कुमार शर्मा चला रहे थे। गाड़ी में उनके साथ विजय कुमार (39) और प्रवीण गुप्ता (54) भी सवार थे।

दूसरी कार (i10, UP86N8229) अलीगढ़ की ओर से हाथरस आ रही थी। इसे हाथरस निवासी वंश शर्मा उर्फ कान्हा (18) उनके साथ जतिन सारस्वत (17), प्रिंस (17), कार्तिक शर्मा (19) और नन्नू पचौरी (17) भी बैठे थे।

दुर्घटना में वंश शर्मा उर्फ कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अन्य घायलों के साथ हाईवे एम्बुलेंस से अलीगढ़ के रूसा अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान वंश शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments