समरसेविल के विवाद में दो भाइयों में जमकर चले लाठी डंडे हुई मारपीट में एक भाई घायल,इलाज को अस्पताल में भर्ती।

 


हाथरस जिले की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गाढ़खेड़ा में दो भाइयों के बीच हुए विवाद हो गया।दोनों में मारपीट हो गई जिसमें एक भाई घायल हो गया। परिजन ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर ने घायल का उपचार कर भर्ती कर लिया।

जानकारी के अनुसार, गांव गाढ़खेड़ा निवासी महेश पुत्र देवदत्त का अपने घर में भाई के साथ आपसी कहासुनी हो गई। यह विवाद घर में लगी समरसेविल को लेकर शुरू हुआ।कहासुनी बढ़ने पर मारपीट में बदल गई, जिसमें महेश के सिर और हाथ पर चोटें आईं। परिजनों ने बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को अलग किया और महेश को सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने महेश का उपचार किया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए।समाचार लिखे जाने तक इस घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments