आर बी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ( तोता रंग) द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया,एसपी हाथरस ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

 


हाथरस जिले में लाला का नगला स्थित आर.बी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज (तोता रंग)द्वारा आमजनमानस हेतु एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने उद्घाटन किया।हाथरस तोता ग्रुप आर.बी इंडस्ट्रीज की ओर से कर्मचारियों एवं उनके परिजनों एवं स्थानीय लोगों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


इस स्वास्थ्य शिविर में मेदांता हॉस्पिटल एवं आर एम हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने तोता ग्रुप के कर्मचारियों और उनके परिवारजनों एवं स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान लोगों को सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया गया।


एसपी हाथरस चिरंचीवी नाथ सिन्हा द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।इस मौके पर आरबी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मालिक रामकुमार और बांके बिहारी के साथ तोता रंग इंडस्ट्रीज में कार्यरत कर्मचारी में बड़ी संख्या में मौजूद रहे।वही कर्मचारियों और उनके परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए तोता रंग ग्रुप का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments