हाथरस सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से किया गया सम्मानित।

 


उत्तर प्रदेश पुलिस के होनहार, कर्तव्यनिष्ठ और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले पीपीएस अधिकारी एवं वर्तमान में हाथरस के सीओ सिटी योगेन्द्र कृष्ण नारायण को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान की घोषणा होते ही पुलिस विभाग सहित जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई।

सीओ सिटी हुए पदक से सम्मानित।

वही जानकारी के अनुसार, सीओ सिटी योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, संवेदनशील मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई करने और जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया है। हाथरस में पदस्थापना के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस-जन सहयोग को प्राथमिकता देते हुए बेहतर पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया।

यही नहीं, जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान कराने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें जनता का प्रिय और भरोसेमंद अधिकारी बनाया है। कानून व्यवस्था के साथ-साथ वे सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। यही कारण रहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें गृहमंत्री दक्षता पदक से नवाजा गया।

इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। विभागीय अधिकारियों तथा साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और इसी तरह पुलिस सेवा में श्रेष्ठ योगदान की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments