छत पर बैठे किशोर पर बंदरों के झुंड ने किया हमला,छत से गिरकर किशोर की मौत,बंदरों के आतंक से जान गवा रहे लोग,




हाथरस जिले में बंदरों का आतंक देखने को मिला है जहां छत पर बैठे एक किशोर पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। बंदरों के डर से जान बचाकर भागा किशोर छत से नीचे आकर गिर पड़ा।परिजन आनन फानन में घायल हालत में किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने हादसे को संदिग्ध मानते हुए इसकी सूचना इलाका पुलिस को दे दी।

मिली जानकारी के अनुसार,कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी के रहने वाले मोहम्मद रजाक का 16 वर्षीय बेटा आरिफ जोकि बाइक मैकेनिक का काम करता था।दुकान से घर खाना खाने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय किशोर आरिफ घर की छत पर बैठकर खाना खा रहा था,तभी बंदरों के झुंड ने अचानक किशोर पर हमला बोल दिया। जान बचाकर भागा किशोर अचानक छत से नीचे जमीन पर आ गिरा।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।प्राथमिक चेकअप के बाद डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

वही स्वास्थ्य कर्मियों ने इस हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दे दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई।लेकिन किशोर के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।किशोर के पिता रजाक ने बताया कि उनका बेटा आरिफ सासनी गेट पर एक मोटरसाइकिल की दुकान पर काम सीख रहा था।खाना खाने घर आया था,बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया।अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments