आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा! अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौके पर मौत।पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

 


हाथरस जिले के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क से गुजर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला हाथरस जिले की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर की रहने वाली थी। महिला आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे से गुजर रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही चंदपा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और महिला के शव को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया।

वही महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा मृतका की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments