हाथरस में प्राइवेट एंबुलेंस पर परिवहन विभाग का शिकंजा,दो एंबुलेंस ARTO कार्यालय पहुंचीं,नो पार्किंग में कई के चालान।

 


हाथरस जिले में परिवहन विभाग ने प्राइवेट एंबुलेंस और डग्गेमार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। सोमवार शाम परिवहन विभाग की टीम अचानक बांग्ला जिला अस्पताल के बाहर पहुंची, जहां सड़क किनारे और ओवरब्रिज के नीचे खड़ी प्राइवेट एंबुलेंसों की जांच शुरू की गई। अचानक हुई कार्रवाई से एंबुलेंस चालकों में हड़कंप मच गया।परिवहन विभाग की टीम ने जिला अस्पताल के बाहर खड़ी कई प्राइवेट एंबुलेंसों के कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान दो एंबुलेंस के दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर परिवहन विभाग के कर्मचारी दोनों एंबुलेंसों को अपने साथ ARTO कार्यालय ले गए। वहीं, नो पार्किंग जोन में खड़ी मिली एंबुलेंसों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग की टीम की गाड़ी सोमवार शाम अचानक बांग्ला जिला अस्पताल के बाहर पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट एंबुलेंसों की चेकिंग शुरू कर दी गई। कार्रवाई को देखकर मौके पर मौजूद एंबुलेंस चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई चालक अपनी एंबुलेंस लेकर मौके से हटते नजर आए।परिवहन विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राइवेट एंबुलेंसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले डग्गेमार वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया था। जांच के दौरान दो एंबुलेंस के कागजात पूरे नहीं पाए गए, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा नो पार्किंग में खड़े वाहनों के भी चालान किए गए हैं।

परिवहन विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की ओर से साफ संकेत दिए गए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments